कर्बला के 72 शहीदों की याद में निकाला अमारी का जुलूस

  • नगपुर स्थित मुस्तफाबाद से अमारी का जुलूस, मौलानाओं ने पेश की तकरीरें
  • जाफराबाद में अलविदाई मातम का जुलूस, कई अंजुमनों ने पढ़े नौहे
  • सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस बल मुस्तैद

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कर्बला के 72 शहीदों की याद में जारी दो माह से अधिक की अजादारी का समापन सोमवार को अमारी के जुलूस के साथ हुआ। शिया समुदाय के 11वें इमाम हजरत इमाम हसन अस्करी (अ.स.) की शहादत दिवस पर ताबूत भी बरामद किया गया। ग्राम पंचायत नगपुर स्थित मुस्तफाबाद में अंजुमन रौनक-ए-इस्लाम की ओर से सुबह मौलाना अतहर मेहंदी की तकरीर के बाद जुलूस आरंभ हुआ। मौलाना कैसर अब्बास, मौलाना रईस हैदर, मौलाना मोहम्मद हसन, मौलाना जेनान असगर मौलाई और मौलाना मेंहदी हसन वाइज ने कर्बला की घटनाओं को बयां किया। करैली तल स्थित इमामबाड़ा में मौलाना हसन मेहंदी की तकरीर के साथ जुलूस का समापन हुआ। वहीं, नगर के जाफराबाद स्थित अलीगंज में अंजुमन रौनक-ए-अजा के तत्वावधान में मास्टर मुजफ्फर हुसैन की मजलिस के बाद अलविदाई मातम का जुलूस निकला। यह जुलूस देर शाम रोज-ए-हजरत अब्बास में जाकर समाप्त हुआ। यहां मौलाना मेहंदी हसन वाइज, मौलाना नूरुल हसन, मौलाना सईद हसन, मौलाना फिरदौस व मौलाना रईस हैदर ने हुसैनी काफिले की मदीना तक की दास्तां सुनाई। जुलूस में अंजुमन हुसैनिया जाफराबाद, अंजुमन काजिमया, अंजुमन जाफरिया रजिस्टर, अंजुमन जुल्फिकारिया, अंजुमन अजा-ए-हुसैन, अंजुमन जाफरिया नेशनल और अंजुमन अब्बासिया ने नौहे पढ़े। इस दौरान मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इब्ने अली जाफरी, हकीम जुल्फिकार हुसैन, मुजाहिद हुसैन, अली अकबर और अली जहीर मौजूद रहे। जुलूस के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह के नेतृत्व में जलालपुर सर्किल के कई थानों की पुलिस तैनात रही।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading