हत्या के पीड़ित परिवार को दो लाख की मदद, प्रभारी मंत्री ने सौंपा चेक

कुर्की महमूदपुर पहुंचकर परिजनों से मिले ओमप्रकाश राजभर, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली आर्थिक सहायता

अंबेडकरनगर। हत्या के शिकार रामकिशुन के परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अकबरपुर तहसील के कुर्की महमूदपुर गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सहायता राशि का चेक सौंपा।

मंत्री ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और उन्हें सहायता उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली इस राशि से परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी।

अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा चेक

इस दौरान जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर और अकबरपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष मान सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button