शिक्षक एमएलसी चुनाव में गरमाया माहौल

सपा के आरोप पर डीआईओएस का जवाब

अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह पर लगाए गए आरोपों पर डीआईओएस ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए सपा जिलाध्यक्ष से उन्हें साबित करने के लिए लिखित प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा।

सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

‘हवा में बातें न करें, लिखित में दें आरोप’

वार्ता के दौरान कौस्तुभ सिंह ने कहा कि यदि किसी स्तर पर दबाव बनाने की बात कही जा रही है तो उसके संबंध में ठोस तथ्य सामने रखे जाएं। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष से लगाए गए आरोपों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा, जिससे मामले की जांच हो सके।

डीआईओएस ने कहा कि बिना आधार के लगाए गए आरोपों का कोई औचित्य नहीं है। चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button