- अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
- 2027 में बसपा सरकार बनने की कामना
- पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
अम्बेडकरनगर। किछौछा शरीफ स्थित हजरत सैयद मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने हाजिरी दी। बैंगलोर से आए मौलाना नैय्यर आलम के साथ उन्होंने दरगाह पर चादर, फूल और इत्र पेश कर दुआ की।
दरगाह पर फातिहा के बाद नेताओं ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही प्रदेश की तरक्की और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए दुआ की गई।
2027 चुनाव को लेकर भी की कामना
दरगाह पर मौजूद बसपा नेताओं ने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने की कामना भी की।
बसपा पदाधिकारियों ने की शिरकत
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर, कमलेश कुमार, आबिद सिद्दीकी, मोहम्मद मातूफ और दबीर अहमद एडवोकेट समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किछौछा दरगाह को बताया भाईचारे का प्रतीक
कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि किछौछा शरीफ की दरगाह लंबे समय से आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश देती रही है। उन्होंने समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।









