नगर निकायों के अध्यक्षों और सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और विकास संबंधी जरूरतें जिलाधिकारी के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने वार्डवार समस्याओं और सुझावों को सुना। संबंधित अधिशासी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सफाई और जल निकासी पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों की नियमित सफाई कराने को कहा। नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
लंबित विकास कार्यों को समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने को भी कहा।
जनप्रतिनिधियों से समन्वय पर जोर
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने को कहा।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद तथा अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।









