एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की शिकायतें

समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

अम्बेडकरनगर। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

अम्बेडकरनगर। एसपी प्राची सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाए और शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान, जनविश्वास को मजबूत करना और लोगों को त्वरित न्याय दिलाना अम्बेडकरनगर पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button