पौधरोपण के साथ मना अखिलेश यादव का जन्मदिन

कटेहरी में 'एक बूथ-एक पेड़' अभियान चला

अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौराबसंतपुर गोपालपुर स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद शंखलाल माझी के आवास एवं कार्यालय पर जन्मदिन को ‘पर्यावरण दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान ‘एक बूथ-एक पेड़’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया और फलदार पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों के बीच फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर शंखलाल माझी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यों पर भी सवाल उठाए।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नवीन प्रकाश वर्मा, अंकुर माझी, कुंदन यादव, दयाराम दुबे, संतोष यादव, सुधीर दुबे, पप्पू अग्रहरी, राजितराम गौतम, अंकित वर्मा, अशफाक अली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button