अंबेडकरनगर। जन्मदिन की खुशियां अपनों के साथ मनाने की परंपरा के बीच जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं अमित ट्रेडर्स के संचालक अमित गुप्ता ने अपनी छोटी बहन का जन्मदिन बुजुर्गों के बीच मनाकर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। वह अकबरपुर के दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों को फल व मिष्ठान वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं।
वृद्धाश्रम में इस दौरान आत्मीयता और अपनत्व का माहौल रहा। अमित गुप्ता ने बुजुर्गों के बीच समय बिताया और उन्हें फल-मिष्ठान भेंट किए। निजी खुशी के अवसर को सेवा से जोड़ने की इस पहल को लोगों ने संवेदनशील प्रयास के रूप में देखा।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अमरेन्द्र यादव ‘लासू’, उमेश सिंह, प्राशुल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कीं।
इस पहल ने संदेश दिया कि खुशियों के अवसर पर जरूरतमंदों और बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उत्सव को और सार्थक बनाया जा सकता है।









