करंट की चपेट में आई महिला को बचाने गई रीमा की मौत

घर के चैनल गेट में उतरी थी बिजली

  • आलापुर के खतमीपुर गांव की घटना, बचाव के दौरान पिता भी घायल; जांच में जुटी पुलिस

आलापुर (अम्बेडकरनगर)। आलापुर थाना क्षेत्र के खतमीपुर गांव में सोमवार सुबह विद्युत स्पर्शाघात से एक विवाहिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर लगे लोहे के चैनल गेट में करंट उतर आया था। एक महिला को बचाने के प्रयास में विवाहिता खुद करंट की चपेट में आ गई। हादसे में उसके पिता भी घायल हो गए।

मृतका की पहचान रीमा चौहान (23) पत्नी बृजमोहन के रूप में हुई है। वह अहिरौली थाना क्षेत्र के जमदरा गांव की रहने वाली थीं और इन दिनों अपने मायके खतमीपुर गांव में रह रही थीं। उनकी छह माह की बेटी भी है।

छाता के तार से संपर्क के बाद फैला करंट

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह बारिश के दौरान गांव की सुनीता पत्नी प्रेमचंद दूध लेने रीमा के घर पहुंची थीं। बारिश से बचने के लिए वह छाता लगाए थीं। आरोप है कि छाते की धातु की छड़ घर के बाहर खुले विद्युत तार के संपर्क में आ गई।

इसके बाद करंट छाते के माध्यम से लोहे के चैनल गेट तक पहुंच गया, जिसकी चपेट में आने से सुनीता गिर गईं। यह देखकर रीमा उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं।

बचाने की कोशिश में खुद आईं चपेट में

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रीमा ने सुनीता को करंट से अलग करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह खुद चैनल गेट में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं। वह गेट से चिपक गईं।

शोर सुनकर रीमा के पिता रामशरण और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने लकड़ी और डंडे की मदद से बिजली के तार को अलग किया और दोनों को करंट से मुक्त कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button