नवोदय में डीएम की दस्तक, बच्चों से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही?

हॉस्टल, किचन और कक्षाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों को अनुशासन और नियमित अध्ययन का दिया मंत्र

अंबेडकरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय, अकबरपुर में रविवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया पहुंचीं। उन्होंने कक्षाओं से लेकर हॉस्टल और किचन तक का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल की। इस दौरान डीएम ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत की और उनकी पढ़ाई, दिनचर्या व जरूरतों की जानकारी ली।

कक्षाओं में पढ़ाई, हॉस्टल में सुविधाएं परखी

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर और कक्षाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल पहुंचीं। विद्यार्थियों से उनकी कक्षाओं और विषयों के बारे में पूछा। पढ़ाई के दौरान आने वाली दिक्कतों और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।

बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने नियमित पढ़ाई और समय के सदुपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और लगातार अध्ययन लक्ष्य हासिल करने की मजबूत नींव हैं।

बच्चों की जरूरतों पर भी लिया फीडबैक

डीएम ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को सुना और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षिक माहौल और जरूरी संसाधन इसलिए उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकें।

उन्होंने विद्यालय प्रशासन को हॉस्टल की साफ-सफाई और अनुशासन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button