- 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे शुरू होगा आयोजन, एनटीपीसी टेवा क्लब की तैयारियां तेज
- रावण दहन के साथ दिया जाएगा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
अंबेडकरनगर। दशहरे पर एनटीपीसी टांडा का रामलीला मैदान रामलीला और रावण दहन का साक्षी बनेगा। मंगलवार, 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे से होने वाले आयोजन में करीब 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। एनटीपीसी टेवा क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार, रावण का पुतला जिले के सबसे बड़े पुतलों में शामिल होगा।
40 फुट के रावण पर रहेंगी निगाहें
कार्यक्रम में रावण दहन प्रमुख आकर्षण रहेगा। रामलीला के जरिए भगवान राम के आदर्शों और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ लोगों को दशहरे के महत्व से जोड़ना है।
परियोजना प्रमुख होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन उनके मार्गदर्शन और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख रजनीश खेतान की देखरेख में कराया जा रहा है।









