डीजीपी सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे अमित शाह

लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह देश के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गये।
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने अमौसी हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी की। उल्लेखनीय है कि शाह लखनऊ में तीन दिन तक चलने वाले डीजीपी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शनिवार और रविवार को सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस सुधार कार्यक्रम को लाूग करने के लिये किये जा रहे उपायों की राज्यवार समीक्षा की जायेगी। इसमें पुलिस को संवेदनशील बनाने और अपराधों पर नियंत्रण करने के लिये स्मार्ट पुलिसिंग जैसे उपायों पर विचार किया जायेगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *