पंजाब के बटाला में आतंकी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़

  • पुलिस की जवाबी फायरिंग में आतंकी जतिन घायल
  • जतिन समेत BKI के 7 आतंकी गिरफ्तार
  • आतंकियों के पास से हथियार और पिस्तौल बरामद’

गुरदासपुर। पंजाब के बटाला में सोमवार को आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आतंकी जतिन कुमार उर्फ रोहन घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जतिन उन सात आतंकियों में शामिल है, जिन्हें पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया है।

घटना उस समय हुई जब पुलिस जतिन को हथियारों की बरामदगी के लिए मौके पर लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे काबू किया।

BKI के 6 आतंकी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े 6 अन्य आतंकियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आतंकियों में जतिन के अलावा बरिंदर सिंह उर्फ सज्जन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार शामिल हैं।

पाकिस्तानी ISI और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा था मॉड्यूल
जांच में सामने आया है कि यह आतंकी मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पुर्तगाल स्थित आतंकी मनिंदर बिल्ला के इशारे पर काम कर रहा था। साथ ही, हाल ही में BKI की कमान संभालने वाले खालिस्तान समर्थक मन्नू अगवान के निर्देशन में यह मॉड्यूल पंजाब में सक्रिय था।

ये भी पढ़ें-PMCH में यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ मारपीट- अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

आतंकियों की साजिश का बड़ा हिस्सा बटाला में शराब ठेके के बाहर ग्रेनेड अटैक की योजना थी, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। मौके से 30 बोर की एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading