लखनऊ में बेकाबू डंपर का कहर, 4 गाड़ियों को रौंदा; युवक का पैर कटा

  • मड़ियांव थाना क्षेत्र में सुबह हुआ दर्दनाक हादसा
  • ई-ऑटो, सीएनजी ऑटो, कार और बाइक क्षतिग्रस्त
  • सरकारी टीचर समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

ucknow के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बेकाबू डंपर ने फ्लाईओवर के नीचे खड़ी चार गाड़ियों को रौंद दिया। हादसे में ई-ऑटो, सीएनजी ऑटो, कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ-सीतापुर रोड की सर्विस लेन पर फ्लाईओवर के नीचे ऑटो चालक सवारियां बैठा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार डंपर अचानक मेन रोड छोड़कर सर्विस लेन में घुस गया और कई वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसे में एक युवक का बायां पैर कटकर डिवाइडर पर जा चिपका, जबकि स्कूल जा रही एक सरकारी शिक्षिका का दाहिना पैर टूट गया। टक्कर लगने से एक महिला करीब 10 फीट दूर जा गिरी। घटना के बाद डंपर चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को वाहनों के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button