आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम मंदिर में भगदड़, 10 की मौत

श्रीकाकुलम मंदिर में एकादशी के दौरान भगदड़

10 लोगों की मौत, 25+ घायल

भारी भीड़ और टूटती रेलिंग बनी हादसे की वजह

श्रीकाकुलम/हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। वहीं, 25 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में आने-जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है। भारी भीड़ के दौरान यह रास्ता जाम हो गया और धक्का-मुक्की के कारण रेलिंग टूट गई, जिससे भगदड़ मच गई। मंदिर की सीढ़ियों पर भगदड़ के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग दबते दिखे।

श्रीकाकुलम के पुलिस अधीक्षक केवी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि मंदिर के प्रशासक हरिमुकुंद पांडा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (IPC 304) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

मंदिर प्रशासन के मुताबिक, हर हफ्ते यहां करीब 1500 से 2000 श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 25,000 पहुंच गई थी, जबकि मंदिर की क्षमता इतनी नहीं है। मंदिर की पहली मंजिल तक पहुंचने के लिए 20 सीढ़ियां हैं, जिससे भारी भीड़ के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई।

स्वास्थ्य मंत्री सत्य प्रकाश ने बताया कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, राहत और बचाव कार्य जारी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *