नाराज किसानों का बाराबंकी में आत्मदाह का प्रयास

बाराबंकी । खाद की कालाबाजारी के चलते किसानों को खाद न मिलने और धान की तौल न होने से परेशान किसानों ने शनिवार को आत्मदाह की कोशिश की जिसे पुलिस ने समय पर पहुंचकर नाकाम कर कर दिया। ज्ञात हो कि किसान खाद की कालाबाजारी और क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने से परेशान हैं। इसी के चलते कई दिनों से सैकड़ों किसान जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान फतेहपुर में तीन-चार किसानों ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसे देखकर पुलिसकर्मी किसानों को रोकने के लिये दौड़े। तभी छीना-झपटी के दौरान पेट्रोल से भरा केन गिर गया। पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया है। ज्ञात हो कि किसान कई दिनों से जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उन्हें समय से खाद नहीं मिल रही है। जबकि रात के समय में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। वहीं, धान क्रय केंद्रों पर धान की तौल भी नहीं हो रही है। प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मान रहा है। जिससे किसान काफी परेशान हैं।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *