साउंड बॉक्स तोड़ने पर आया गुस्सा- बेटे ने मां की कर दी हत्या

  • घरेलू विवाद बना जानलेवा 
  • हत्या के बाद किया खुद को शांत 
  • पुलिस के सामने नहीं टूटा तुरंत 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने मामूली झगड़े में अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बेड के अंदर छिपा दिया और ऊपर बिस्तर लगा दिए। पुलिस के सामने छात्र ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि मां ने गुस्से में उसका साउंड बॉक्स तोड़ दिया था, जिस पर उसने धक्का दे दिया, फिर डर के चलते दुपट्टे से गला कस दिया।

गुस्से में धक्का, फिर दुपट्टे से हत्या

छात्र ने पुलिस से कहा, “मैं मां को मारना नहीं चाहता था। लेकिन जब उन्होंने मेरा साउंड बॉक्स फेंका, मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया। गुस्से में उन्हें धक्का दिया, वो गिर गईं और उनकी नाक से खून आने लगा। डर के कारण मैंने दुपट्टा लेकर गला कस दिया और उन्हें बेड के अंदर छिपा दिया।”

मृतका उर्मिला के दो बेटे, दोनों केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं

घटना रावतपुर इलाके की है, जहां सुभाष सचान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा 12वीं और छोटा बेटा 11वीं में पढ़ता है। मंगलवार को आरोपी बेटे ने मां उर्मिला पर हमला कर दिया और उन्हें बेड में छिपा दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब उर्मिला की सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Posts

हैदराबाद कॉन्सर्ट में अर्पित बाला का गुस्सा, फैन पर थूका; वीडियो वायरल

हैदराबाद। Arpit Bala के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जब उन्होंने एक दर्शक की हरकत पर गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए उस पर थूक दिया। यह…

Continue reading
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

मुंबई। Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। फिल्म दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का…

Continue reading