पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निष्कासित कर दिया गया है। वह बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के सगे भांजे हैं। मायावती ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपने एक्स हैंडल के जरिए उनके निष्कासन की जानकारी दी।
मायावती ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाला
मायावती ने कहा कि अनंत कुमार मिश्रा को “पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि” के चलते तत्काल प्रभाव से बसपा से निष्कासित किया गया है। पार्टी की ओर से कार्रवाई विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच की गई है।
अंटू मिश्रा बोले- एक-दो दिन में रखूंगा अपनी बात
निष्कासन के बाद अंटू मिश्रा ने फिलहाल मामले पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अभी वह कुछ नहीं कहना चाहते और एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।
चुनाव से पहले बसपा की एक और बड़ी कार्रवाई
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अंटू मिश्रा का निष्कासन बसपा की अहम कार्रवाई माना जा रहा है। इससे कुछ दिन पहले मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से निष्कासित किया था।









