विवाद के बाद अपूर्वा मखीजा को छोड़ना पड़ा घर

मुंबई। रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नज़र आ रहीं अपूर्वा मखीजा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद के बाद न केवल उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा, बल्कि उन्हें मुंबई स्थित अपना घर भी छोड़ना पड़ा

पुलिस के आने से मचा बवाल, मकान मालिक ने निकाला

मेशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपूर्वा ने बताया कि जब उनके घर पुलिस समन लेकर पहुंची, तो बिल्डिंग वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा,

“मेरे घर पुलिस नोटिस लेकर आई। इस पर सोसाइटी ने आपत्ति जताई और कहा कि इसलिए वे बैचलर और अकेली महिलाओं को घर नहीं देते।”
बिल्डिंग वालों के दबाव के बाद अपूर्वा को महज एक साल में घर खाली करना पड़ा।

धमकियों के डर से दोस्तों के घर रहीं

अपूर्वा ने आगे बताया कि विवाद के बाद उन्हें कई धमकियां मिलने लगी थीं, जिसके चलते वे कुछ दिनों तक अपने दोस्तों के घर पर ही रुकी रहीं। जब उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ, तब वह शूटिंग पर थीं और उनकी टीम ने उन्हें सतर्क किया कि फिलहाल घर न जाएं क्योंकि बहुत लोग उनका पता जानते हैं।

भावुक पोस्ट के जरिए दी घर छोड़ने की जानकारी

कुछ समय पहले अपूर्वा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने घर को अलविदा कहा था। तस्वीर में वह अपने खाली घर की लाइट्स बंद करती नजर आ रही थीं, जो दर्शाता है कि वे इस फैसले से काफी आहत थीं।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो का एक एपिसोड 8 फरवरी को रिलीज हुआ था, जिसमें जज पैनल में अपूर्वा मखीजा, रणवीर अलाहाबादिया और आशीष चंचलानी शामिल थे। इस एपिसोड में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल पूछ लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं अपूर्वा ने भी एक कंटेस्टेंट को अपशब्दों में फटकारा

वायरल क्लिप के बाद शो से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ देश के कई हिस्सों में FIR दर्ज हुईं। कोर्ट ने भी रणवीर अलाहाबादिया को फटकार लगाई। विवाद बढ़ने पर शो को तुरंत बंद कर दिया गया और यूट्यूब से उसके सभी एपिसोड्स हटवा दिए गए। इसके बाद सभी ने माफी भी मांगी।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading