विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025-26 के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 30 सितंबर

अंबेडकरनगर/नई दिल्ली। विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विज्ञान भारती, एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित होने वाली इस देशव्यापी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा 6 से 11 तक के छात्र भाग ले सकते हैं।

ऑनलाइन परीक्षा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच

परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 के बीच किया जाएगा। इच्छुक छात्र vvm.org.in पर जाकर ₹200 शुल्क के साथ 30 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा घर से ही ऑनलाइन दी जा सकती है।

चार स्तरों पर होगा आयोजन

विज्ञान भारती अवध प्रांत के प्रांत समन्वयक नीरज यादव ने बताया कि परीक्षा चार स्तरों पर आयोजित होगी:

स्तर 1: ऑनलाइन (विद्यालय स्तर)

स्तर 2: ऑनलाइन (जिला स्तर)

स्तर 3: राज्य स्तर

स्तर 4: राष्ट्रीय स्तर

विज्ञान में रुचि और प्रतिभा की पहचान

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा वैज्ञानिक सोच वाले छात्रों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाना है। यह परीक्षा देश के 14 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी और यह भारत की पहली डिजिटल प्रतिभा खोज परीक्षा मानी जाती है।

पाठ्यक्रम और प्रश्नों का प्रारूप

90 मिनट की इस परीक्षा में चार भागों में प्रश्न पूछे जाएंगे:

50% – संबंधित कक्षा की विज्ञान व गणित की पाठ्यपुस्तक से

20% – भारत का विज्ञान में योगदान

20% – वैज्ञानिक डॉ. सत्येन्द्र नाथ बोस की जीवन गाथा

10% – तर्क शक्ति परीक्षण

पाठ्यक्रम vvm.org.in पर उपलब्ध है। छात्र परीक्षा सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच किसी भी समय दे सकते हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading