उप्र पुलिस दूरसंचार में 1,494 पदों पर हुई नियुक्ति

  • पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सीएम ने की सराहना
  • अब तक 2.17 लाख पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष भर्ती
  • 30,000 और पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के 1,374 सहायक परिचालकों और 120 कर्मशाला कर्मचारियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य समारोह आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीकात्मक रूप से 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र मिलने पर चयनित अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मोबाइल टॉर्च जलाकर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान दूरसंचार विभाग द्वारा तैयार टेली फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बनने के बाद सबसे पहले भर्ती बोर्डों का पुनर्गठन और शुद्धीकरण किया गया तथा यह तय किया गया कि किसी भी भर्ती में पारदर्शिता से समझौता नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अब तक 8.5 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक सरकारी नौकरी देने वाला राज्य बन गया है।

सीएम योगी ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड, डीजी टेलिकॉम और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन सभी आयोगों व भर्ती संस्थाओं के लिए मिसाल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 2.17 लाख पदों पर निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से भर्ती की जा चुकी है, जो देशभर में रिकॉर्ड है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading