अमोली ग्राम सभा में खाद वितरण में मनमानी, किसान परेशान

  • यूरिया बोरी ₹270 में, तय दर ₹266.50
  • एसडीएम और डीएम के आदेशों की हो रही अनदेखी
  • किसानों ने उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की

अंबेडकरनगर। जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद अमोली ग्राम सभा की सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमितता और मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। किसानों ने समिति सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जानबूझकर बाहर के किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रखने के बाद भी खाद नहीं दे रहा है। साथ ही यूरिया की बोरियों के लिए तय दर से अधिक कीमत वसूली जा रही है।

किसानों की लंबी कतार, फिर भी मायूसी

अमोली ग्राम सभा स्थित सहकारी समिति पर सोमवार को खाद के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लग गई। खेतों में बुवाई और खाद डालने का समय चल रहा है, ऐसे में किसान परेशान हैं। कई किसानों का कहना है कि वे सुबह से खड़े थे, लेकिन जब नंबर आया तो सचिव ने यह कहकर भगा दिया कि “तुम दूसरे ग्राम सभा के हो, तुम्हें खाद नहीं मिलेगी।”

270 रुपये में मिल रही यूरिया की बोरी, तय दर 266.50

किसानों का आरोप है कि समिति द्वारा यूरिया की एक बोरी ₹270 में बेची जा रही है, जबकि सरकारी दर ₹266.50 तय की गई है। जब किसानों ने इसका विरोध किया तो उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया गया। कई किसानों ने बताया कि रसीद भी सही तरीके से नहीं दी जा रही है और अतिरिक्त पैसे लेने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

Back to top button