क्या लव जिहाद और बिगड़ते संस्कार भारतीय समाज को संकट में डाल रहे हैं?

  • बिगड़ते संस्कारों के कारण समाज में पनप रही नई परंपराएं, पं. धीरेंद्र का आक्रोश
  • लव जिहाद और संस्कार, क्या हमारी बेटियां सही दिशा में बढ़ रही हैं
  • पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा नीति, पाकिस्तान से कैसे निपटना चाहिए

छतरपुर। बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध धर्मगुरु पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिगड़ते संस्कारों और लव जिहाद जैसी सामाजिक समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपनी बेटियों को मजबूत संस्कार देना चाहिए ताकि वे गलत विचारधाराओं में न फंसें।

संस्कारों पर जोर
शास्त्री ने कहा, “हम अपनी बेटियों को अंग्रेजी पढ़ाओ, लेकिन साथ ही उन्हें इतना आत्मबल दो कि वे किसी गलत विचारधारा में न उलझें। अगर हमारी बेटियां भटक गईं, तो यह पूरे समाज के लिए दुर्भाग्य होगा।” उन्होंने हिंदू समाज से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं ताकि वे अन्य धर्मों के प्रभाव में न आएं।

पहलगाम हमले पर सख्त प्रतिक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले पर शास्त्री ने कहा कि भारत को पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करना चाहिए। “भारत सरकार कब तक केवल निंदा करती रहेगी? ऐसे हमलों से विदेशी पर्यटक भी डरते हैं। हमारी सुरक्षा सर्वोपरि है,” उन्होंने कहा।

सुंदरकांड मंडलों का महासम्मेलन
इस बीच, बागेश्वर धाम में सुंदरकांड मंडलों का महासम्मेलन आयोजित किया गया, जहां जिलेभर से करीब 100 मंडल पहुंचे। शास्त्री ने इस दौरान धर्म, संस्कृति, लव जिहाद और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे।

घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
शास्त्री ने कहा कि भारत के संसाधन सीमित हैं और देश को बाहरी लोगों का बोझ नहीं उठाना चाहिए। “जैसे अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया, वैसे ही भारत को भी फर्जी शरणार्थियों और घुसपैठियों को वापस भेजना चाहिए,” उन्होंने कहा।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading