चौक की ज्वेलरी दुकान से 700 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ कारीगर

  • चौक की ज्वेलरी दुकान से 700 ग्राम सोना गायब
  • चार साल से काम कर रहा कारीगर अनिल चौधरी फरार
  • सभी कर्मचारी खाने गए थे, तभी वारदात को दिया अंजाम

लखनऊ। चौक थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान से 700 ग्राम सोना लेकर एक कारीगर फरार हो गया। आरोपी अनिल चौधरी (25) पिछले चार वर्षों से दुकान पर कारीगर के रूप में काम कर रहा था। वारदात सोमवार दोपहर उस समय हुई जब दुकान के सभी कर्मचारी भोजन करने के लिए बाहर गए थे।

चार साल से कर रहा था काम, मौका लगते ही उड़ाया सोना

चौक निवासी ज्वेलरी व्यवसायी धर्मेंद्र ने बताया कि चौधरी गढ़ई वजीरगंज निवासी अनिल चौधरी उनके यहां कई वर्षों से ज्वैलरी तैयार करने का काम करता था। रोजाना की तरह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे धर्मेंद्र और अन्य कारीगर खाना खाने गए थे। इसी दौरान अनिल दुकान में रखा लगभग 700 ग्राम सोना लेकर भाग निकला।

CCTV में पैकेट लेकर जाता दिखा आरोपी

काफी देर बाद अनिल के नजर न आने पर जब उसकी तलाश शुरू की गई तो वह दुकान से नदारद मिला। धर्मेंद्र ने तत्काल चौक थाने में सूचना दी। पुलिस को सौंपे गए CCTV फुटेज में अनिल हाथ में एक पैकेट लेकर दुकान से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

इंस्पेक्टर चौक ने बताया कि आरोपी अनिल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading