कानपुर में आशा वर्कर्स ने CMO ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया

  • लंबे समय से वेतन बकाया होने की शिकायत
  • 45वें/46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुसार अधिकारों की मांग
  • सीएमओ ने ज्ञापन लेकर शासन को भेजा

कानपुर। सोमवार को सैकड़ों आशा वर्कर्स अपनी लंबित मांगों को लेकर CMO ऑफिस में धरने पर बैठ गईं। धरना स्थल पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और अपने अधिकारों के लिए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

आशा वर्कर्स ने कहा कि उनका वेतन बहुत कम है और कई महीनों से उन्हें भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि उनका वेतन बढ़ाकर 15–20 हजार रुपए किया जाए और उन्हें स्थायी किया जाए। इसके अलावा, वे 45वें/46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुरूप राज्य स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा, मातृत्व अवकाश, ईएसआई, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, पेंशन, स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा की गारंटी, और काम के घंटे तय करने की मांग भी कर रही हैं।

धरना प्रदर्शन के दौरान आशा वर्कर्स ने पैदल मार्च निकालकर सीएमओ ऑफिस कैंपस कांशीराम हॉस्पिटल तक मार्च किया। उनकी मांगों के ज्ञापन को CMO हरिदत्त नेमी ने लिया और शासन को भेज दिया। उन्होंने आशा वर्कर्स को भरोसा दिलाया कि मांगों पर शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *