आरटीसी प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर एएसपी पूर्वी की कड़ी निगरानी

अम्बेडकरनगर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को एएसपी पूर्वी श्याम देव ने आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) से जुड़े आईटीआई, पीटीआई, इंडोर प्रशिक्षकों व अन्य प्रशिक्षण टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर प्रशिक्षण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रशिक्षक से प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षुओं की सहभागिता, अनुशासनात्मक पक्ष तथा अभ्यास की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में कोई भी कोताही न हो, और हर प्रशिक्षु को उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली के अनुरूप कुशलता से तैयार किया जाए।

बैठक में उच्च अधिकारियों द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों को साझा करते हुए एएसपी पूर्वी ने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता से ही पुलिस बल की दक्षता सुनिश्चित होती है। इसलिए निर्धारित पाठ्यक्रम, समयबद्धता, व्यवहारिक शिक्षण तथा मानसिक और शारीरिक प्रशिक्षण सभी पहलुओं पर गंभीरता बरती जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका बदलते सामाजिक परिवेश में और भी महत्वपूर्ण हो गई है, ऐसे में प्रशिक्षण देने वाले कार्मिकों की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ गई है। प्रशिक्षकों को अनुशासन, समर्पण और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

एएसपी पूर्वी ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को समय रहते दूर किया जाए। किसी प्रकार की कमी या कठिनाई की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए ताकि उसका समाधान शीघ्र किया जा सके।

बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षक आपसी समन्वय बनाकर प्रशिक्षण प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाएं ताकि अम्बेडकरनगर पुलिस को भविष्य में एक मजबूत, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ बल प्राप्त हो सके।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading