विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर के जलालपुर ब्लॉक में विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित इस अभियान के तहत टिकरी, खालिसपुर भटौली, सेठकला, सलाहुद्दीनपुर और सुरहुरपुर ग्राम पंचायतों में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत “जल है तो कल है” के नारों के साथ हुई। आयोजकों ने जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ और सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

किसानों को क्लाइमेट स्मार्ट खेती की सलाह

कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों के बारे में बताया गया। ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम अपनाने से 40 से 60 प्रतिशत तक पानी बचाया जा सकता है। इसके साथ ही मल्चिंग तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया गया।

कम पानी में होने वाली फसलों जैसे बाजरा, रागी और अन्य मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की सलाह दी गई। इससे जल की बचत के साथ उत्पादन भी बेहतर हो सकता है।

कार्यक्रम में बताया गया कि शहरीकरण, औद्योगिक प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल स्रोतों पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में जल संरक्षण की जरूरत पहले से ज्यादा हो गई है।

अभियान में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को पानी के सही उपयोग और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Related Posts

डीसीसी-डीएलआरसी बैठक संपन्न, सीडी रेशियो 53.38% पहुंचा

अंबेडकर नगर में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय तिमाही (दिसंबर 2025) की डीसीसी एवं डीएलआरसी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने…

Continue reading
सैदापुर में राशन वितरण पर सवाल, घटतौली के आरोप से ग्रामीण परेशान

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर के अकबरपुर विकास खंड के सैदापुर ग्राम सभा में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली और मनमानी का आरोप…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *