विद्युत् उपखंड तेंदुआइकला की जागरूकता यात्रा

आलापुर (अम्बेडकरनगर)। बिजली बिल राहत योजना 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से विद्युत् उपखंड तेंदुआइकला की टीम ने नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में शुक्रवार को व्यापक जागरूकता यात्रा निकाली। उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत और जेई रमेश यादव के निर्देशन में निकाली गई इस यात्रा में विद्युत कर्मियों ने बाजारों, गलियों और मोहल्लों में जाकर उपभोक्ताओं को योजना के लाभों से अवगत कराया।

बाजार में घूमते हुए कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की और बताया कि निर्धारित अवधि में भुगतान करने पर अभूतपूर्व छूट उपलब्ध कराई जा रही है। दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने भी अभियान में रुचि दिखाई और योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

तीन चरणों में मिलेगी भारी राहत

उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना 2025 तीन चरणों में लागू होगी और प्रत्येक चरण में अलग-अलग स्तर पर छूट दी जाएगी। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पुराने बकाए से राहत दिलाना और विद्युत विभाग की वसूली को सुदृढ़ बनाना है।

पहला चरण – 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025
– ब्याज पर 100% छूट
– मूलधन पर 25% छूट

दूसरा चरण – 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026
– ब्याज पर 100% छूट
– मूलधन पर 20% छूट

तीसरा चरण – 1 फरवरी से 29 फरवरी 2026
– ब्याज पर 100% छूट
– मूलधन पर 15% छूट

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यह अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, क्योंकि निर्धारित अवधि में बिल जमा करने पर उन्हें आर्थिक राहत के साथ-साथ बिजली संबंधी सेवाओं में भी सुगमता प्राप्त होगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *