यूपी के दो जिलों में बाबा साहब की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त- गहराया सामाजिक तनाव

  • आगरा और सोनभद्र में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ी गईं
  • आक्रोशित लोगों ने धरना देकर की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • स्थानीय लोगों ने जातीय उन्माद फैलाने की जताई आशंक

आगरा। आगरा में फतेहपुर सीकरी स्थित अंबेडकर पार्क में रविवार रात बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ा गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि यह कृत्य जातीय उन्माद फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। इससे पहले भी इसी पार्क में 15 अप्रैल को शरारती तत्वों ने बाबा साहब के झंडे और बैनर को क्षतिग्रस्त किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

इसी दिन सोनभद्र के रायपुर गांव में भी अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय यह कृत्य किया गया और प्रतिमा का सिर तोड़ दिया गया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया और नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली जाएगी और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही, दोनों स्थानों पर नई प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading