शादी समारोहों में शामिल होकर करते थे बैग लूट

  • एसपी केशव कुमार ने जांच टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
  • आरोपियों ने अयोध्या, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में कई घटनाएं अंजाम दी थीं।
  • पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है
अंबेंडकरनगर। भीटी पुलिस ने शादी समारोहों को निशाना बनाकर बैग छीनने वाले अंतर्जनपदीय लुटेरा गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह अंबेडकरनगर, अयोध्या और सुल्तानपुर जनपदों में सक्रिय था। आरोपियों के कब्जे से 91 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

शादी में शामिल होकर बारातियों के बीच हो जाते थे शामिल

भीटी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर पुरानी भीटी गांव में 18 मई को बारात के दौरान दूल्हे के रिश्तेदार प्रदीप अग्रहरि से एक बैग लूटकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया था। बैग में 28 से 30 हजार रुपये रखे थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी शादी समारोह में बारातियों के बीच शामिल हो जाते थे और मौका पाकर रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो जाते थे।

पुलिस ने रणनीति बदलकर पकड़ा गिरोह

गैंग की गिरफ्तारी के लिए भीटी पुलिस ने रणनीतिक रूप अपनाई। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम ने विवाह समारोहों में सादी वर्दी में जाकर निगरानी शुरू की। मंगलवार की सुबह सूचना के आधार पर काली माई चौराहे के पास भीटी-चनहा मार्ग से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के पाली अचलपुर निवासी मनीष उर्फ गणेश, चितावां निवासी अनिल और दिव्यांश के रूप में हुई।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading