- एसपी केशव कुमार ने जांच टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
- आरोपियों ने अयोध्या, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में कई घटनाएं अंजाम दी थीं।
- पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
शादी में शामिल होकर बारातियों के बीच हो जाते थे शामिल
भीटी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर पुरानी भीटी गांव में 18 मई को बारात के दौरान दूल्हे के रिश्तेदार प्रदीप अग्रहरि से एक बैग लूटकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया था। बैग में 28 से 30 हजार रुपये रखे थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी शादी समारोह में बारातियों के बीच शामिल हो जाते थे और मौका पाकर रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने रणनीति बदलकर पकड़ा गिरोह
गैंग की गिरफ्तारी के लिए भीटी पुलिस ने रणनीतिक रूप अपनाई। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम ने विवाह समारोहों में सादी वर्दी में जाकर निगरानी शुरू की। मंगलवार की सुबह सूचना के आधार पर काली माई चौराहे के पास भीटी-चनहा मार्ग से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के पाली अचलपुर निवासी मनीष उर्फ गणेश, चितावां निवासी अनिल और दिव्यांश के रूप में हुई।








