बाराबंकी की छात्राएं बनेंगी नेशनल हीरो, मणिपुर में दिखाएंगी फुटबॉल का दम

  • बाराबंकी के पीएम श्री स्कूल की बेटियों को मिला राष्ट्रीय मंच पर खेलने का मौका

  • 68वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता से हुआ चयन, पांच छात्राएं करेंगी यूपी का प्रतिनिधित्व

  • इम्फाल में आयोजित नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखेगा यूपी की बेटियों का दम

बाराबंकी। बाराबंकी की बेटियों ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 से 21 अप्रैल 2025 तक मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित होगी।

टीम में निभाएंगी अहम जिम्मेदारियां
चयनित खिलाड़ियों में सारा मुबीन को गोलकीपर की जिम्मेदारी मिली है। मनीषा मिश्रा राइट विंग पर खेलेंगी, जबकि आस्था वर्मा, अनन्या वर्मा और पूर्ति सिंह को डिफेंडर की भूमिका सौंपी गई है। पांचों छात्राओं के प्रदर्शन और मेहनत को देखते हुए राज्य टीम में उनका चयन किया गया।

खिलाड़ियों का सम्मान, विद्यालय में खुशी की लहर
राज्य स्तरीय उपलब्धि पर विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी और लेखाधिकारी संतोष कुमार मौर्य ने सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर और ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने कहा, “यह पूरे जिले और विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। हमें अपनी बेटियों पर नाज है।”

प्रधानाचार्या और क्रीड़ा प्रभारी ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिता सिंह और क्रीड़ा प्रभारी मनोरमा चौरसिया ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading