गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी की मौजूदगी में भजन संध्या का आयोजन

गोरखपुर। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर रात गोरखनाथ मंदिर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें गोरखपुर सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन ने भजन गाया और जमकर डांस किया। मंच पर उनके ठुमके देखकर सीएम योगी मुस्कुराने लगे और ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया। बाद में उन्होंने रवि किशन को बैठने का इशारा किया।

कन्हैया के पालने को झुलाया, बच्चों को दुलारा
भजन संध्या के बाद सीएम योगी ने भगवान श्रीकृष्ण के पालने को झुलाया। कान्हा बने बच्चों को गोद में लिया, उन्हें चॉकलेट दी और सेल्फी भी ली। रविवार सुबह उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा कर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मोरों को केला खिलाया और गोशाला में गायों व बछड़ों को गुड़-चना खिलाकर दुलारा।

भजन संध्या में गूंजे कृष्ण गीत, लोग हुए मंत्रमुग्ध
डॉ. राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांस्कृतिक टीम ने भजन संध्या में प्रस्तुति दी। हृदया त्रिपाठी ने सोहर गाया, लक्ष्मी गुप्ता ने बधाई गीत प्रस्तुत किया। लखनऊ से आए विकास मिश्रा, आजमगढ़ के आदर्श मिश्रा और लोक गायिका अनीता सिंह ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को भावविभोर कर दिया।

रवि किशन बोले- अलौकिक आनंद का अनुभव हुआ
रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सीएम योगी के सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी का दर्शन और पालना झुलाने का सौभाग्य मिला। भजन-कीर्तन के दिव्य वातावरण में आत्मिक शांति और अलौकिक आनंद का अनुभव हुआ।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading