भोजपुरी महोत्सव का आगाज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

  • लखनऊ में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन
  • कवि सम्मेलन से हुई महोत्सव की शुरुआत

लखनऊ। लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में शनिवार से भोजपुरी महोत्सव की धूम शुरू हो गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। आयोजन अखिल भारतीय भोजपुरी समाज संगठन की ओर से किया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने जानकारी दी कि महोत्सव की शुरुआत कवि सम्मेलन से हुई। इसमें भोजपुरी के नामचीन कवियों ने हास्य-व्यंग्य से भरपूर कविताओं की प्रस्तुति दी।

भोजपुरी संस्कृति की झलक

महोत्सव में भोजपुरी संस्कृति को उजागर करने के लिए प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी और बलिया के गायक गोपाल राय समेत अवधेश, संजय यादव, सुरेश कुशवाह, रविशंकर देहाती, अंगद राम ओझा सहित बड़ी संख्या में कलाकारों ने हिस्सा लिया। कुल 10 से अधिक प्रमुख कवि मंच पर प्रस्तुति देंगे।

विशिष्ट विभूतियों को सम्मान

प्रभुनाथ राय ने बताया कि महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को ‘भोजपुरी गौरव सम्मान’ एवं ‘भोजपुरी विशिष्ट सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से आईएएस, आईपीएस अधिकारी, बैंकिंग सेक्टर के महाप्रबंधक, चिकित्सा जगत की हस्तियां, पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading