
- बेडकरनगर के 1800 शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालय में वापसी का मौका
- शासन ने समायोजन को लेकर स्पष्ट आदेश जारी किए
- पहले चरण में ग्रामसभा स्थित स्कूलों में तैनात शिक्षा मित्रों को प्राथमिकता
अंबेंडकरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत करीब 1800 शिक्षा मित्रों को उनके पहले तैनाती स्थल पर वापस लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। शासन द्वारा इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने शासनादेश के अनुपालन में प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले चरण में उन शिक्षा मित्रों को उनके मूल विद्यालय में स्थानांतरित कर समायोजित किया जाएगा, जिनकी प्रारंभिक तैनाती ग्रामसभा स्थित विद्यालयों में हुई थी। इस आदेश के लागू होते ही वर्षों से अपने गांव से दूर कार्यरत शिक्षा मित्रों को राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में शिक्षा मित्रों की नियुक्ति वर्ष 2001 से लेकर 2008 के बीच की गई थी। उस समय अधिकतर शिक्षा मित्रों की तैनाती उनके ही गांव अथवा आसपास के विद्यालयों में हुई थी। बाद के वर्षों में समायोजन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षा मित्रों को अन्य ब्लॉकों में भेजा गया, जिनकी दूरी 50 से 100 किलोमीटर तक रही।
समायोजन से उत्पन्न समस्याओं से मिला छुटकारा








