हंसवर क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

  • गंभीर घायल सती राम को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया
  • बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर चालक फरार
  • पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक जब्त कर मामला दर्ज किया

अंबेंडकरनगर। जनपद के हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 40 वर्षीय सती राम की मौत हो गई। यह हादसा झंझवा रोड की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित गल्ला लदे ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हंसवर की ओर जाते समय हुआ हादसा, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार टड़वा दरव मैंदी गांव निवासी सती राम सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे अपनी बाइक से हंसवर जा रहे थे। जब वह डड़वा आरा मशीन के पास पहुंचे, तभी झंझवा रोड की ओर से तेज गति से आ रहा एक गल्ला लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। इस टक्कर में सती राम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर तथा क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading