कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

महरुआ क्षेत्र में ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

अम्बेडकरनगर के महरुआ कस्बे के दक्षिणी छोर पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

अकबरपुर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र के चोरमा गांव निवासी दीपक अपने दोस्त लवकुश के साथ बाइक से अकबरपुर किसी निजी कार्य से आए थे। दोनों करीब 8:45 बजे वापस घर लौट रहे थे।

महरुआ कस्बे के पास सामने चल रही ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक सुलतानपुर की ओर से आ रही कार से टकरा गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल

टक्कर के बाद दीपक और लवकुश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को एंबुलेंस के जरिए सुलतानपुर के बिरसिंहपुर सीएचसी भेजा गया।

वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया। लवकुश की हालत गंभीर होने पर उसे सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

परिवार में पसरा मातम

मृतक दीपक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

कार चालक फरार, जांच शुरू

घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। महरुआ थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button