लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, अमित कुमार आनंद बने DCP साउथ

लखनऊ: राजधानी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के तहत नए दायित्व सौंपे गए हैं।

इस फेरबदल में 2016 बैच के आईपीएस अमित कुमार आनंद को डीसीपी साउथ की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले अमरोहा में एसपी पद पर तैनात थे। अब उन्हें राजधानी के अहम दक्षिणी जोन की कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं 2017 बैच की आईपीएस दीक्षा शर्मा को डीसीपी पूर्वी बनाया गया है। वह अब तक हमीरपुर में एसपी के रूप में कार्यरत थीं और अब लखनऊ के पूर्वी जोन की जिम्मेदारी संभालेंगी।

पुलिस विभाग के इस फैसले को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button