भा.ज.पा. ने आगामी चुनावी कार्यक्रमों के लिए तैयार किया नया रणनीतिक ढांचा

  • भा.ज.पा. बैठक में न्यायिक सुधारों और लोकतांत्रिक परिवर्तन पर गहरी चर्चा
  • ‘एक देश, एक चुनाव’ से चुनाव प्रक्रिया में आएगी स्थिरता और पारदर्शिता
  • केंद्र सरकार के वक्फ अधिनियम संशोधन पर भाजपा मंत्रियों ने दी समर्थन

अम्बेडकरनगर।  जिले के न्यू सर्किट हाउस में सोमवार को आयोजित भाजपा जिला संगठन की बैठक में प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने देश की न्यायिक व्यवस्था, लोकतांत्रिक सुधारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, साथ ही चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहे। इस बैठक में पार्टी के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए गिरीश चंद्र यादव ने दी प्रतिक्रिया
प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने वक्फ अधिनियम में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने इसे संविधानिक मर्यादाओं के अनुरूप और राष्ट्रहित में अत्यंत आवश्यक बताया। यादव ने कहा कि न्यायपालिका देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है और उसके निर्णयों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी बताया कि न्यायालय हमेशा राष्ट्र और जनहित में संतुलित निर्णय लेते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

‘एक देश, एक चुनाव’ को बताया ऐतिहासिक कदम
गिरीश चंद्र यादव ने ‘एक देश, एक चुनाव’ की परिकल्पना को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इस कदम से चुनाव प्रक्रिया अधिक संगठित, पारदर्शी और सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय पर चुनावों के कारण विकास कार्यों में विघ्न आता है और सरकारी संसाधनों पर बोझ बढ़ता है, जबकि एक साथ चुनावों से स्थिरता मिलेगी और जनता को चुनावी प्रक्रिया की कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading