बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज पर BJP का विरोध

बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में कुछ लोगों के नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आने पर कर्नाटक भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्ता विजय प्रसाद ने वीडियो X पर साझा करते हुए पूछा कि क्या एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी एरिया में ऐसा करने की अनुमति ली गई थी और क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एवं कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे इससे सहमत हैं।

प्रसाद ने कहा कि जब RSS को पथ संचलन के लिए अनुमति लेनी पड़ती है, तो सरकार क्यों ऐसी गतिविधियों पर आंखें मूंद लेती है। उन्होंने इसे संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र में गंभीर चिंता का विषय बताया।

केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट में यात्रियों के लिए मल्टी-फेथ प्रेयर रूम की सुविधा है, जो टर्मिनल-1 और टर्मिनल-2 में बनी है। नमाज पढ़ते समय मुसलमान आमतौर पर साफ-सुथरी और शांत जगह का चयन करते हैं।

यह विवाद कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के 3 नवंबर के बयान के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने RSS की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठाए थे।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने 6 नवंबर को राज्य सरकार की उस अपील को खारिज किया था, जिसमें पब्लिक प्लेस पर कार्यक्रम करने के लिए परमिशन लेने की रोक हटाने की मांग की गई थी। इस मामले की अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *