कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने की वीरों को नमन

  • शहीद बजरंगी विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके भाई का सम्मान
  • कांग्रेस सरकारों पर सैनिकों की अनदेखी का आरोप
  • जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में रहे मौजूद

अंबेडकरनगर। कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय अटल भवन में कारगिल विजय दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय ने किया, जबकि जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजन सम्पन्न हुआ।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो शहीदों और उनके परिवारों को सच्चा सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने विषम परिस्थितियों में दुश्मन को पीछे धकेलते हुए चोटी पर तिरंगा फहराया था। यह विजय भारतीय सैन्य पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने लखनऊ के शहीद कैप्टन मनोज पांडेय की वीरता का उल्लेख करते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने उनकी प्रतिमा स्थापित कर चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किया।

शहीद बजरंगी विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कारगिल युद्ध के वीर शहीद बजरंगी विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बड़े भाई रामजीत विश्वकर्मा को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
राजीव मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने शहीदों को घर तक राजकीय सम्मान के साथ पहुंचाया और उनके परिवारों को पेट्रोल पंप तथा गैस एजेंसी जैसी सहायता दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान की चिंता नहीं की।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading