लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अजय राय के खिलाफ प्रदर्शन किया

लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध रविवार को सरोजनी नगर में आयोजित कांग्रेस के संविधान संवाद महापंचायत में अजय राय द्वारा सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पर की गई टिप्पणी के कारण किया गया।

बीजेपी नेता शिव शंकर सिंह शंकरी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कानपुर रोड स्थित शहीद पथ तिराहे पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने अजय राय का पुतला फूंका और उनकी फोटो पर जूते मारकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अजय राय की टिप्पणी निराधार, आपत्तिजनक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित थी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी और कानून के दायरे में रहकर कार्य किया है। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक माफी की मांग की।

प्रदर्शन के कारण कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ देर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दूसरी पटरी पर जाने के लिए समझाया। बाद में एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

इसके अलावा शिव शंकर सिंह शंकरी की ओर से सरोजनी नगर थाने में अजय राय के खिलाफ तहरीर भी दी गई। तहरीर में विधायक के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

इस प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, और दोनों दलों के बीच बयानबाजी जारी है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *