भाजपा की जलालपुर विधानसभा कार्यशाला में पुनरीक्षण अभियान पर जोर

अंबेडकर नगर। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष गहन एसआईआर और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा की जलालपुर विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की जिम्मेदारियों और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बीएलए-2 को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान में बूथ लेवल एजेंट की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 बूथ लेवल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे और फर्जी मतदाता नाम दर्ज न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

राजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संकल्प, सरदार पटेल जयंती यात्रा पर हुई चर्चा

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती अभियान बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और आगामी चुनाव में विजय का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को “हनुमान” बताते हुए कहा कि जिस तरह हनुमान ने अपने सामर्थ्य का परिचय दिया, उसी तरह भाजपा कार्यकर्ता भी जनता के बीच पहुंचकर संगठन के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *