कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी पर कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन से सैकड़ों की संख्या में जुटे महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने पद मार्च कर कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह व जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार को निशाना बनाना भारतीय परंपरा और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है।

“कांग्रेस की भाषा स्तरहीन, जनता देगी जवाब” – त्रयंबक तिवारी

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता जी पर की गई टिप्पणी न केवल एक महिला का अपमान है, बल्कि देश की संस्कृति और सम्मान पर भी हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भाषा शैली लगातार गिरते स्तर की ओर इशारा कर रही है। यह विपक्ष की हताशा का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी अब संस्कार विहीन और विचार शून्य नेताओं की शरणस्थली बन चुकी है। देश के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर की जा रही अभद्र भाषा देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।”

महिला मोर्चा ने जताई तीखी आपत्ति

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह टिप्पणी समस्त नारी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक हथियार बनाना निंदनीय और अस्वीकार्य है। प्रदर्शन में शामिल सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading