मुंबई के बोरीवली में परिवारों के बीच खूनी झड़प- 3 की मौत 4 घायल

  • बोरीवली में दो परिवारों के बीच खूनी झड़प
  • चाकू और धारदार हथियारों से हमला
  • 3 लोगों की मौत, 4 घायल

मुंबई। बोरीवली के गणपत पाटिल नगर झुग्गी इलाके में रविवार शाम दो परिवारों के बीच विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने चाकू और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह विवाद राम नवल गुप्ता और हमीद शेख के परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी की वजह से हुआ। साल 2022 में भी दोनों पक्षों के बीच इसी वजह से केस दर्ज हो चुका है।

घटना के दिन शाम को शराब के नशे में हमीद शेख राम नवल गुप्ता की नारियल बेचने की दुकान पर पहुंचा और विवाद शुरू हो गया। दोनों के बेटे भी शामिल हो गए, और हाथापाई के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया।

इस झड़प में राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद और हमीद शेख की मौत हुई। वहीं राम नवल के दो बेटे अमर और अमित तथा हमीद के दो बेटे अरमान और हसन घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें-सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सुरक्षा मंजूरी रद्द- दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दर्ज

पुलिस ने मृतकों के पोस्टमॉर्टम कराए हैं और मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। इलाके को सीज कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने आपस में FIR दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading