नगर पालिका परिषद अकबरपुर की बोर्ड बैठक सम्पन्न

अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की बोर्ड बैठक शनिवार को नगर पालिका सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने की। बैठक में नगर के विकास, सौंदर्यीकरण, संसाधनों की उपलब्धता और आय वृद्धि से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बोर्ड बैठक में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी
बैठक में बोर्ड सदस्य अशोक कुमार, जयराम, सवीना खातून, कान्जी सरल, प्रदीप मिश्र, सत्या, राजकुमार, सुरेन्द्र गुप्ता, अतुल वर्मा, दुर्गावती, अनिल कुमार, मो सलीत, संदीप चौहान, शिवकुमार, कविता देवी, वैभव गुप्ता, उषा देवी, आदित्य प्रताप, अरविन्द कुमार, बेबी तबस्सुम, गीता देवी और नीतू चौहान उपस्थित रहे।
इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर एवं अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत, अवर अभियंता (जल) शैलेन्द्र सिंह, अवर अभियंता (सिविल) मालविका सिंह, प्रधान लिपिक अनूप कुमार, लेखाकार ओंकारनाथ तिवारी और रबि उपाध्याय भी बैठक में शामिल रहे। बैठक का संचालन प्रधान लिपिक अनूप कुमार ने किया।

सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
बैठक में नगर क्षेत्र की सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि पुराने नाली-नालों के स्थान पर नए नालों का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य सीवरेज एवं जल निकासी मद के अंतर्गत किया जाएगा, जिससे नगर में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *