अभिनेता मुकुल देव के निधन पर भाई राहुल देव ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली अभिनेता मुकुल देव के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 23 मई को 54 साल की उम्र में उनका अचानक निधन हुआ, जिससे उनके चाहने वाले सकते में आ गए। अब उनके बड़े भाई और अभिनेता राहुल देव ने इस दुखद घटना पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि मुकुल की मौत डिप्रेशन से नहीं, बल्कि उनकी जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतों के कारण हुई।

ICU में रहे 8 दिन, नहीं थी जीवन में रुचि: राहुल देव
राहुल देव ने ‘टाइम्स नाउ’ से बातचीत में बताया कि मुकुल आठ दिन तक ICU में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति का कारण खराब खान-पान को बताया। राहुल के मुताबिक, “पिछले कुछ दिनों में उन्होंने खाना लगभग पूरी तरह छोड़ दिया था। वे खुद को अकेला महसूस कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि अब उनमें जीवन जीने की इच्छा नहीं बची।”

माता-पिता के निधन के बाद अकेलेपन में डूब गए थे मुकुल
राहुल देव ने बताया कि 2019 में पिता की देखभाल के लिए मुकुल दिल्ली शिफ्ट हुए थे, लेकिन उसी साल उनके पिता का निधन हो गया। 2023 में मां के निधन के बाद वे और टूट गए। राहुल ने कहा, “वो लगातार कुछ न कुछ लिखने की कोशिश करते थे, लेकिन समाज से धीरे-धीरे कटते चले गए। अपनी बेटी को बहुत मिस करते थे, और अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रख पा रहे थे।”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading