औचक निरीक्षण में स्कूल पहुंचीं बीएसए, बच्चों से पूछे सवाल और खुद पढ़ाया पाठ

सम्मोपुर, सिझौली और मोहसिनपुर के विद्यालयों में जांची पढ़ाई और व्यवस्थाएं; रसोई से लेकर दूध की गुणवत्ता तक परखी

अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई और व्यवस्थाओं की स्थिति जानने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने बुधवार को तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल पूछे और पढ़ाई का स्तर परखा। इस दौरान खुद भी शिक्षण कार्य किया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय की व्यवस्था, मध्याह्न भोजन और बच्चों को दिए जा रहे दूध की गुणवत्ता भी जांची गई।

सम्मोपुर में कक्षा तीन के बच्चों को पढ़ाया हिंदी
सुबह 8:20 बजे बीएसए प्राथमिक विद्यालय सम्मोपुर पहुंचीं। विद्यालय में बच्चे और शिक्षक उपस्थित मिले। रसोई में मध्याह्न भोजन के लिए तहरी तैयार की जा रही थी।

उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। इसके बाद कक्षा तीन में पहुंचकर हिंदी की कक्षा ली। बच्चों से पाठ पढ़वाकर उनकी समझ और पढ़ने की क्षमता परखी।

सिझौली में टीएलएम से पढ़ाई देखी
सुबह नौ बजे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिझौली का निरीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर और कक्षाओं में टीएलएम आधारित शिक्षण सामग्री की व्यवस्था देखकर बीएसए ने प्रधानाध्यापक की सराहना की।

उन्होंने कक्षा चार और पांच में कुछ समय तक शिक्षण कार्य किया। बच्चों से सामान्य जानकारी से जुड़े सवाल भी पूछे।

इसके बाद रसोईघर का निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई देखी। रसोइयों को भोजन तैयार करने में स्वच्छता और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button