अदालत और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी कर भवन ध्वस्त

अम्बेडकरनगर। सिविल न्यायालय के स्पष्ट आदेश और अपर उप जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद गाटा संख्या 376 पर बने भवन को पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में बुल्डोजर से ध्वस्त किए जाने का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है और सभी संबंधित पहलुओं की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

न्यायालय के आदेश के बावजूद चला बुल्डोजर

प्रकरण के अनुसार सिविल न्यायालय द्वारा 25 जनवरी 1977 को गाटा संख्या 376 से संबंधित यथास्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश को प्रभावी रखने के लिए अपर उप जिलाधिकारी अकबरपुर की ओर से भी स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद गाटा संख्या 378 से बेदखली की कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में बुल्डोजर चलाकर गाटा संख्या 376 पर बने भवन को भी ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई, जब भवन में रहने वाली महिलाएं मौके पर फरियाद करती नजर आईं।

मौके पर पहुंचने के बाद हुई कार्रवाई पर आपत्ति

भवन ध्वस्तीकरण की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार अकबरपुर मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने गाटा संख्या 376 पर हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कार्रवाई में प्रयुक्त दोनों जेसीबी मशीनों को सीज कर दिया। इसके बाद मामला प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा में आ गया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *