तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ की बिल्डिंग पर बुलडोजर कार्रवाई

बरेली। शहर के पीलीभीत रोड पर मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ की तीन मंजिला बिल्डिंग को रविवार को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है। इस इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर सैलून और ऊपर की मंजिलों पर पीटर इंग्लैंड का आउटलेट था। बिल्डिंग को कुछ दिन पहले ही सील किया गया था।

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आसपास बैरिकेडिंग की गई और पुलिस एवं पीएसी तैनात किया गया। नगर निगम का दावा है कि आरिफ ने इमारत का नक्शा पास नहीं कराया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले शनिवार को जगतपुर में स्थित दो मंजिला इमारत भी बुलडोजर से ध्वस्त की गई थी। यह इमारत दो साल पहले बनी थी और इसमें 16 दुकानें थीं।

बता दें कि तौकीर रजा पर 26 सितंबर की बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। उनके खिलाफ अब तक 10 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें हत्या की साजिश, भीड़ को उकसाना, पुलिस पर हमला, पेट्रोल बम फेंकना, लूटपाट और दंगा कराने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। तौकीर रजा फिलहाल फतेहगढ़ जेल में बंद है, हाल ही में उन्हें एक मामले में जमानत मिली थी।

बुलडोजर कार्रवाई के बाद इलाके में भारी धूल का गुबार फैल गया और कुछ ही समय में इमारत पूरी तरह मलबे में बदल गई।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *